कहते हैं अगर आप खुश रहेंगे तो अपने आसपास वालों को भी खुश रख सकेंगे, लेकिन यह भी जानिए कि अगर पेट हैपी रहेगा तभी आप खुश होंगे। पेट को हैपी रखने के लिए किन 15 चीजों से बढ़ानी है करीबी।
आईये जानते हैं.........
धनिया
धनिया के इस्तेमाल से पेट में गैस के कारण होने वाली जलन में राहत महसूस कर सकते हैं। एक गिलास छाछ में एक चुटकी भुना हुआ धनिया मिलाकर पीने से गैस से राहत मिलती है।
सौंफ के बीज
मसालेदार और फैटी खाना खाने से पैदा हुई गैस या अपच से निपटने के लिए सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। सौंफ में मौजूद तेल, मतली और पेट फूलना जैसी समस्याओं से राहत देता है। सौंफ को सुखाकर, भूनकर उसका पाउडर बना लें। दिन में दो बार इस पाउडर के इस्तेमाल से गैस से काफी हद तक राहत मिल जाती है।
काली मिर्च
हमारे पेट में हाइड्रोक्लॉरिक ऐसिड की कमी को पूरा करने के लिए काली मिर्च का उपयोग बहुत कारगर हो सकता है। काली मिर्च से आमाशय रस का प्रवाह बढ़ता है, जिससे यह पाचन में मदद करती है। गुड़ में काली मिर्च का पाउडर मिलाकर अपच के दौरान छाछ के साथ लिया जा सकता है। इसके अलावा काली मिर्च, सूखे पुदीना के पत्ते, सौंठ पाउडर और धनिया बीज बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से भी अपच में फायदा होता है।
लौंग
लौंग से भी गैस और अपच की समस्या खत्म हो जाती है। इसके लिए लौंग की एक-दो कलियां चबाएं।
सेब का सिरका
सेब का सिरका गैस और अपच दोनों से राहत देता है। यह हमारे पेट को जरूरी ऐसिड देता है। गैस के इलाज के लिए इसे पानी और शहद के साथ लिया जा सकता है। जब खट्टी डकार आएं तो दो चम्मच सेब का सिरका आधा गिलास पानी में मिला कर पिएं। फौरन आराम मिलेगा।
छाछ
अपच और गैस के इलाज के लिए छाछ बहुत फायदेमंद है। इसमें लैक्टिक एसिड ज्यादा होता है और यह दूध की तुलना में आसानी से पचता है।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में ऐंटासिड होता है। सोडा का मूल स्वभाव नमक और पानी के गठन से पेट में अतिरिक्त हाइड्रोक्लॉरिक एसिड बनाना होता है। जिससे गैस से राहत मिलती है।
पुदीना
पुदीना अपच को कम करने के लिए खाना खाने के बाद लिया जा सकता है। पुदीना तेज पेट दर्द होने पर फायदेमंद हैं। इसके अर्क को 2-4 बूंद आधा कप पानी में डाल कर लें।
लहसुन
गैस को दूर करने में लहसुन बहुत फायदेमंद है। लहसुन का इस्तेमाल सूप में करने से पाचनशक्ति मजबूत होती है। इसके अलावा पानी में 2-3 लहसुन की कलियों को 1 गिलास पानी में उबालकर उसमें 1-1 चुटकी काली मिर्च और जीरा डालें, इस घोल को ठंडा होने दें। इसे एक दिन में दो से तीन बार पीएं।
अदरक
अदरक से लार, पित्त रस और आमाशय रस बढ़ने में पैदा मिलती है। कॉफी और सोडा की तुलना में अदरक की चाय पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।
इलायची
इलायची पेट में गैस और अपच में बहुत आरामदायक होता है। इलायची के बीज का ऐसे ही खाया जा सकता है या खाना पकाने, चाय आदि में भी इलायची या इलायची पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नींबू
गैस की रोकथाम और अपच के इलाज करने वाले नैचरल उपायों में से एक नींबू है। गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस मिलाकर पीने से उलटी, गैस और डकार से छुटकारा मिल सकता है। सुबह एक गिलास ताजे पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी पेट सही रहता है।
हींग
हींग से पेट फूलना, पेट दर्द और कब्ज जैसी कई परेशानियों में आराम मिलता है। एक चुटकी हींग दिन में दो से तीन बार गर्म पानी के साथ ली जा सकती है।
अजवाइन
गैस से छुटकारा पाने के लिए दादी-नानी का नुस्खा है। इसके इस्तेमाल से पेट की लगभग हर समस्या का इलाज कर सकते हैं। तत्काल राहत के लिए 1 चुटकी अजवाइन में चुटकी भर नमक मिलाकर पानी के साथ फांक लें।