ठंड में क्यों फटती है एड़ियां, जानिए सरल इलाज ~ Shamsher ALI Siddiquee

Shamsher ALI Siddiquee

Search

Type your search keyword, and press enter


ads

ठंड में क्यों फटती है एड़ियां, जानिए सरल इलाज

    



जैसे-जैसे सर्दी का मौसम अपने शबाब पर पहुंचता है, पैरों की खूबसूरती को बनाए रखना मुश्किल होता जाता है। पैरों की चमड़ी का सख्त हो जाना और एड़ियों का फटना जैसी समस्याएं इस मौसम में आम तौर पर उभरकर सामने आती हैं। इससे बचने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना आवश्यक है।
जानिए कुछ महत्वपूर्ण बातें-

क्या है एड़ियां फटने की मुख्य वजह
एड़ियां फटने की मुख्य वजह शरीर में कैल्शियम और चिकनाई की कमी होती है। एड़ी व तलवों की त्वचा मोटी होती है, इसलिए शरीर के अंदर बनने वाला सीबम यानी कुदरती तेल पैर के तलवों की बाहरी सतह तक नहीं पहुंच पाता। फिर पौष्टिक तत्व व चिकनाई न मिल पानेकी वजह से ही एड़ियां खुरदरी-सी हो जाती हैं और इनमें दरार पड़ने लगती है।
एड़िया ज्यादा फटने से दर्द और जलन तो होती ही है, कभी-कभी खून भी निकल आता है।

ठंड में फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के नुस्खे
* डेढ़ चम्मच वैसलीन में एक छोटा चम्मच बोरिक पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे फटी एड़ियों पर अच्छी तरह से लगा लें, कुछ ही दिनों में फटी एड़ियां फिर से भरने लगेंगी।
* अगर एड़ियां ज्यादा फटी हुई हों तो मैथिलेटिड स्पिरिट में रुई के फाहे को भिगोकर फटी एड़ियों पर रखें। ऐसा दिन में तीन-चार बार करें, इससे एड़ियां ठीक होने लगेंगी।
* गुनगुने पानी में थोड़ा शैंपू, एक चम्मच सोड़ा और कुछ बूंदें डेटॉल की डालकर मिला लें। इस पानी में पैरों को 10 मिनट तक भिगोकर रखें। त्वचा फूलने पर मैथिलेटिड स्पिरिट लगाकर एड़ियों को प्यूमिक स्टोन या झांवे से रगड़कर साफ कर लें। इससे एड़ियों कीमृत त्वचा साफ हो जाएगी। फिर साफ तौलिए से पोंछकर गुनगुने जैतून या नारियल के तेल से मालिश करें।
* पैरों को साफ व खूबसूरत बनाए रखने के लिए पैडिक्योर को अवश्य चुनें। यह पैरों के नाखून, एड़ी व तलवों की सफाई का शानदार तरीका है।
* पैडीक्योर एक आसान विधि है, इसे आप खुद घर पर भी कर सकती हैं अगर आपके पैरों की दशा ज्यादा खराब है तो पैडीक्योर किसी ब्यूटी स्पेशलिस्ट से ही करवाना मुनासिब है।
आम के ताजा कोमल पत्ते तोड़ने से जो एक प्रकार का द्रव पदार्थ निकलता है इस द्रव पदार्थ को एड़ी के फटे हिस्से पर भर देने से तुरन्त लाभ होता है।
– गेंदे के पत्तों का रस को वैसलीन में मिलाकर कई बार लगाने से फटे-हाथ पैरों में लाभ मिलता है।

– कच्चा प्याज पीसकर एड़ियों पर बांधने से फटी एड़िया ठीक हो जाती है।
– चार ग्राम मोम और चार ग्राम तिल पीसकर एक में मिलाकर गर्म करके लेप बना कर फटी एड़ियों पर लगाने से एड़ियां सुंदर हो जाती हैं।
– एड़ियों के ज्यादा फटने या उनमें खून निकलने की हालत में एड़ियों को रात को गर्म पानी से धोकर उनमें गुनगुना मोम लगाने से फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं।
– देशी घी में नमक मिलाकर बिबाइयों (फटी एड़ियों) पर लगाने से त्वचा मुलायम रहती है और हाथ-पैर नहीं फटते हैं
– पपीते के छिलकों को सुखाकर और पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में ग्लिसरीन मिलाकर दिन में 2 बार कटी-फटी एड़ियों और पैरों में लगाने से बहुत जल्दी लाभ होता है।
– मोम और सेंधा नमक को मिलाकर मलने से फटी हुई एड़ियां ठीक हो जाती हैं।