भारत देश में कुछ भी हो सकता है। ये सबसे अलग देश है। हर तरह के लोग, हर तरह का मौसम यहां मिलता है। ऐसे में Shamsher ALI Siddiquee आपको बता रहे हैं अपने देश के बारे में 15 ऐसी बातें, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप...
1: छात्रावास सुविधा वाला दुनिया का पहला विश्वविद्यालय भारत में था: जी हां, 100 फीसदी सच है ये बात। तक्षशिला विश्वविद्यालय 700 ईसा पूर्ण में छात्रावास सुविधा देता था।
2: अंतरिक्ष से दिखती है कुंभ मेले में उमड़ी भीड़: भारत देश में हर 12 साल में एक बार कुंभ मेले का आयोजन होता है। कुंभ दुनिया का ऐसा आयोजन है, जिसमें सर्वाधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। ये भीड़ अंतरिक्ष से भी दिखती है।
3: दुनिया में अंग्रेजी भाषा बोलने में तीसरे नंबर पर भारतीय: हम कितना भी कहें कि हमारे देश में लोग हिंदी को प्यार करते हैं। पर सच ये है कि हम अंग्रेजी भाषा बोलने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं।
4: भारत ने दुनिया को दिया विश्व योग दिवस: भारत का पारंपरिक योग पूरी दुनिया में पहुंच चुका है। 21 जून को विश्व योग दिवस के तौर पर पूरी दुनिया में मान्यता मिली है।
5: भारत ने चांद पर पानी की खोज की: सितंबर 2009 में इसरो के चंद्रयान 1 ने चांद पर पहली बार पानी के सबूत दिए।
6: दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग भारत में: भारतीय शाकाहार के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे है। 20 से 40 फीसदी भारतीय शुद्ध शाकाहारी हैं।
7: डॉ अब्दुल कलाम की याद में स्विट्जरलैंड 26 मई को मनाता है विज्ञान दिवस: भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की याद में स्विट्जरलैंड 26 मई को विज्ञान दिवस के तौर पर मनाता है।
8: हिमाचल में है दुनिया की सबसे उंचाई पर स्थित क्रिकेट पिच: जी हां, हिमाचल के चैल में दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित क्रिकेट पिच है। ये 1893 मे बनी थी।
9: भारतीय रेलवे देता है 1.3 करोड़ लोगों को रोजगार: मॉरीशस की समूची जनसंख्या के बराबर के लोग भारतीय रेलवे में काम करते हैं।
10: अबतक कबड्डी के सभी विश्वकप आए हैं भारती झोली में: भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों का कबड्डी में दबदबा है। अबतक सभी विश्वकप भारत ने ही जीते हैं।
11: दुनिया का पहला हीरा भारत में मिला: हिंदुस्तान सन 1986 तक दुनिया में सबसे ज्यादा हीरे का उत्पादन करता था। गुंटूर और कृष्णा जिले में सबसे पुरानी हीरे की खाने हैं।
12: भारतीय डाक नेटवर्क दुनिया में सबसे बड़ा: भारतीय डाक के 1 लाख 55 हजार 15 केंद्र हैं। जो उसे दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क बनाती है। डल झील पर दुनिया का पहला तैरता डॉकघर काम कर रहा है।
13: दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भारत में: एक परिवार में 39 महिलाएं और 94 बच्चे हैं। ये परिवार मिजोरम में रहता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है।
14: दुनिया में सबसे ज्यादा मस्जिद भारत देश में: भारत में हिंदू भले ही बहुसंख्यक हैं, पर दुनिया की सबसे ज्यादा मस्जिदें हिंदुस्तान में हैं।
15: दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव 2014 का भारत का आम चुनाव: जी हां, 54 करोड़ लोगों ने 2014 के आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो दुनिया के किसी भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व रहा।