O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं। ~ Shamsher ALI Siddiquee

Shamsher ALI Siddiquee

Search

Type your search keyword, and press enter


ads

O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं।

 ,    


O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं। आइए आज हम आपको बता रहे हैं कि मच्छर किस चीज से आकर्षित होते हैं और किनको काटते हैं। 

ब्लड ग्रुप का भी फर्क वैज्ञानिकों के मुताबिक, मच्छर हमारे ब्लड से प्रोटीन लेते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को A ब्लड ग्रुप की तुलना में दोगुना मच्छर काटते हैं। वहीं B ब्लड ग्रुप के लोगों को सामान्य रूप से मच्छर काटते हैं। 

पसीने की गंध से होते हैं जल्दी आकर्षित जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। पसीने में लैक्टिक ऐसिड, यूरिक ऐसिड, अमोनिया जैसे तत्व होते हैं, जिनसे मच्छर जल्दी आकर्षित होते हैं। यही वजह है कि कसरत के दौरान भी मच्छर ज्यादा काटने लगते हैं। बलरामपुर अस्पताल में फिजिशियन डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है, 'जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं।' 

मच्छरों में देखने और रंग पहचानने की क्षमता एक रिसर्च के मुताबिक, मच्छरों में देखने और रंग पहचानने की क्षमता भी होती है। मच्छर लाल, नीले, जामुनी और काले जैसे रंगों को मच्छर आसानी से पहचान लेते हैं। इसलिए ऐसा मुमकिन है कि अगर आपने ऐसे किसी रंग के कपड़े पहने हैं तो आपको मच्छर ज्यादा काट रहे हों, जबकि आपके साथ सफेद या पीले रंग के कपड़े पहने शख्स को मच्छरों का पता भी न चले। 

बीयर बीयर पीने से शरीर में इथेनॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इथेनॉल मच्छरों को बहुत आकर्षित करता है। इसलिए बीयर पीने के बाद मच्छर ज्यादा आकर्षित होने लगते हैं और ज्यादा काटते हैं। 

ऐसे बचे मच्छरों से मच्छरों को ज्यादा आकर्षित करने के कुछ ऐसे कारण होते हैं जिनसे आप बच नहीं सकते। मसलन, आप अपना ब्लड ग्रुप बदल नहीं सकते। ऐसे में मच्छरों से बचाव ही आपके पास एकमात्र उपाय है। मच्छरों से बचाव के लिए सबसे पहले ऐसे कपड़े पहनें, जिसमें आपका पूरा शरीर ढक जाएं। पंखे या कूलर के पास रहें। मच्छरदानी लगा के सोएं।

इसके अलावा, लहसुन की तीखी और कटु गंध मच्छर के काटने से और यहां तक ​​कि अपने घर में घुसने से भी रोकती है। इस उपाय का उपयोग करने के लिए आप लहसुन की कुछ फली पीसकर पानी में उबाल लें और जिस कमरें को आप मच्छर मुक्त रखना चाहते हैं वहां चारों ओर स्प्रे करें।