आइये जानें एंड्राइड मोबाइल में पाये जाने वाले सेंसर्स के बारे में!
ads
आधार कार्ड से आपको मिलेंगे ये 10 फायदे
मच्छर दूर भगाने के कारगर घरेलू उपाय
कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे।
लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें।
यह न सिर्फ खुशबूदार है पर एक शानदार तरीका भी है मच्छरों से बचने का। इस फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं। इस घरेलू उपाय के उपयोग के लिए लैवेंडर के तेल को एक कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिड़कें।
सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।
मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगाएं। इस हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।
नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं।
पुदीने के पत्तों के रस का छिड़ाव करने से मच्छर दूर भागते हैं। इसे शरीर पर भी लगाया जा सकता है।
शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। घरों में लगा तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखता है।
अब ऑनलाइन बनवा सकेंगे डीएल
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब आसान हो गया है।
केंद्र सरकार ने ऑनलाइन डीएल बनवाने की दिशा में यह पहल की
है। देश के कुछ चुनिंदा राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में मौजूद
कुछ आरटीओ ऑफिस को ऑनलाइन सर्विस देने की इस पहल से
जोड़ा गया है। जल्द ही देश के सभी राज्यों में इस सर्विस को शुरू
कर दिया जाएगा। सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर
लर्निंग लाइसेंस और कन्फर्म ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना संभव
होगा।
ऑनलाइन लर्निंग डीएल बनवाने के लिए यह है प्रोसेस
-सबसे पहले आपको मंत्रालय की वेबसाइट https://
parivahan.gov.in/sarathiservice/newLLDet.do पर लॉग-इन करना
होगा। पेज खुलने पर आपके सामने लाइसेंस बनवाने के लिए दिशा-
निर्देशों की लिस्ट होगी, जो आपको फॉलो करनी होगी।
-इनको पढ़ने के बाद आपको Continue पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको नया लर्निंग लाइसेंस
बनवाने के ऑप्शन I don't have any Licence पर क्लिक करके
सबमिट करना होगा।
-इसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने राज्य, आरटीओ
ऑफिस को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको अपनी
पर्सनल डिटेल्स जिनमें अपना नाम, फोन नंबर, ब्लड ग्रुप, माता-
पिता के नाम आदि भरने होंगे।
-इसके बाद आपको लाइसेंस बनवाने के लिए यह भी बताना होगा
कि आपको कौन-सी गाड़ी चलाने के लिए लाइसेंस बनवाना है।
-सारी डिटेल्स भरने के बाद आपको सबमिट करना होगा। इसके
बाद एक एक्नॉलेजमेंट फॉर्म आएगा, जिसका आप प्रिंट ले सकते हैं।
-इसके बाद आपको अपनी फोटो, सिग्नेचर और डॉक्युमेंट अपलोड
करने होंगे और फीस का पेमेंट करना होगा।
-फीस पेमेंट करने के बाद आपका स्लॉट बुक हो जाएगा। इसके बाद
उसी दिन जाकर आपको आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग टेस्ट देना
होगा। टेस्ट पास करने के बाद आपका लर्निंग डीएल 15 दिन के
अंदर पोस्ट द्वारा आपके घर पर पहुंच जाएगा।
परमानेंट डीएल बनवाने के लिए फॉलो करना होगा ये प्रोसेस
लर्निंग लाइसेंस बनने की तारीख से एक महीने बाद आप परमानेंट
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए
आपको ऊपर दिया गया प्रोसेस ही फॉलो करना होगा। परमानेंट
लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के दौरान पहले आपको अपने लर्निंग
ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर देना होगा। अगर आप नंबर नहीं देंगे तो
आपका ऑनलाइन डीएल नहीं बन पाएगा।
इन राज्यों के लोग बनवा सकेंगे ऑनलाइन डीएल
केंद्र सरकार की वेबसाइट ने ये सर्विस अभी कुछ चुनिंदा राज्यों के
आरटीओ ऑफिस में शुरू की है। जिन राज्यों और केंद्र शासित
प्रदेशों में ये सर्विस लॉन्च की गई है, उनमें राजस्थान, उत्तराखंड,
महाराष्ट्र, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, जम्मू-
कश्मीर, कर्नाटक, मेघालय, ओडिशा, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु
शामिल हैं।
ट्रैक कर सकेंगे अपनी एप्लिकेशन
फॉर्म भरने के बाद आप वेबसाइट पर अपनी एप्लिकेशन को ट्रैक कर
सकते हैं। यही नहीं अगर आप एप्लिकेशन वापस लेना चाहते हैं तो
ऐसा भी कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और
अप्लाई करने की तारीख भरनी होगी, जिसके बाद आपकी
एप्लिकेशन वापस हो जाएगी।
आधार कार्ड में ऑनलाइन आप कर सकते हैं ये 6 चेंज, जानिए क्या है प्रॉसेस
आप अपने आधार कार्ड में हुई गलतियों में सुधार ऑनलाइन
कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार की ऑफिशियल वेबसाइट
http://uidai.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको ऑनलाइन कुछ स्टेप्स फॉलो
करने होंगे और मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, एड्रेस आदि में हुई गलतियों को करेक्ट
कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप मोबाइल नंबर, एड्रेस में कोई चेंज करना
चाहते हैं, तो उसे भी कर सकते हैं।
ऑनलाइन करेक्शन के लिए मोबाइल नंबर जरूरी
आधार कार्ड में ऑनलाइन करेक्शन के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है।
अगर, आपके पास मोबाइल नंबर नहीं है तो आप ऑनलाइन करेक्शन
नहीं कर सकते हैं । ऐसा इसलिए है क्योंकि बदलाव या शिकायत के लिए
ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।
इसके बाद ही आप अगला प्रोसेस कर सकते हैं।
आधार कार्ड में चेंज करने का यह है प्रोसेस
स्टेप 1 : नाम, जेंडर, जन्म तिथि, एड्रेस, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
चेंज करने के लिए आपको आधार की ऑफिशियल वेबसाइट http://uidai.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: इस पेज को ओपेन करने पर आपको बायीं ओर नीचे
‘अपडेट योर आधार’ का एक लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज
https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/update खुलेगा।
स्टेप 3: इस पेज पर बने ऑनलाइन रिक्वेस्ट पर क्लिक करना होगा। फिर एक नया
पेज खुलेगा। इस पेज के सबसे नीचे सबमिट/अपडेट रिक्वेस्ट पर क्लिक
करना होगा। फिर नया पेज खुलेगा जिसमें दिए हुए कॉलम में आप अपना 12 नंबर का
आधार नंबर और दिए हुए वेरीफिकेशन कोड को सबमिट करना होगा। इसके
बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
ओटीपी डालने पर एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4: इस पेज पर आपको नाम, जेंडर, जन्म तिथि, एड्रेस, मोबाइल नंबर और
ईमेल आईडी को अपडेट करने का ऑप्शन दिखेगा। इसमें से आप जो
भी चेंज या करेक्शन कराना चाहते हैं जैसे मोबाइल नंबर चेंज करना है तो
मोबाइल नंबर वाले कॉलम को सिलेक्ट करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको नया मोबाइल नंबर सबमिट करने का ऑप्शन आएगा। इसमें आप
अपना नया मोबाइल नंबर फीड कर सबमिट टैब पर क्लिक करना होगा। फिर
आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा। जिसे आप प्रिंट या पीडीएफ
फॉर्मेट में अपने रिक्वेस्ट को सेव कर सकते हैं। इस रिक्वेस्ट नंबर के जरिए आप
ऑनलाइन आधार कार्ड में किए गए बदलाव को ट्रैक कर सकते हैं।
स्टेप 5: अगर आप आधार कार्ड में नाम, एड्रेस या जन्म तिथि बदलते हैं तो इससे
जुड़े डॉक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
इसके बाद आपको आधार कार्ड अपडेशन करने के लिए एजेंसी चुनने का
ऑप्शन मिलेगा। जिसे आप ऑनलाइन चुन सकते हैं। एजेंसी सिलेक्ट
करने के बाद मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा और दो से तीन
हफ्तों के अंदर आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
स्टेप 6: अपडेट हुए नए आधार कार्ड को आप ई-आधार कार्ड के लिंक https://
eaadhaar.uidai.gov.in/ से प्रिंट करके पेपर फार्म में ले सकते हैं और 100
से दो सौ रुपए खर्च करने के बाद प्लास्टिक आधार कार्ड में बदलवा सकते हैं।
ऑफलाइन भी करा सकते हैं आधार कार्ड में बदलाव
अगर, आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो आपके
सामने दूसरा विकल्प ऑफलाइन चेंज करने का भी है। इसके लिए आपको
एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म को आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते
हैं। http://uidai.gov.in/images/update_request_form_08_01_
2016.pdf
फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसको प्रिंट निकाल लें और आप जो बदलाव चाहते हैं
जैसे नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर, एड्रेस आदि में टिक करें। फॉर्म के सबसे ऊपर टिक
करने का ऑप्शन आपको मिलेगा। फिर आप फॉर्म के बाकी कॉलम को भरें।
फॉर्म को अंग्रेजी के कैपिटल लेटर या आप अपनी लोकल भाषा
में भर सकते हैं। फॉर्म के सबसे नीचे आप अपना हस्ताक्षर कर दें।
इस फॉर्म के साथ आधार कार्ड में बदलाव के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स को
खुद से सत्यापित करें। फिर इसे डाक से निम्नलिखित दिए हुए किसी एक
पते पर भेज दें। एक महीने के अंदर आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
UIDAI
Post Box No. 10,
Chhindwara,
Madhya Pradesh - 480001, India
UIDAI
Post Box No. 99,
Banjara Hills,
Hyderabad - 500034, India
सेल्फ अटेस्टेड डॉक्युमेंट सबमिट करना जरूरी
अगर, आप आधार कार्ड में ऑनलाइन नाम बदलते हैं तो पहचान पत्र का एक
सेल्फ अटेस्टेड डॉक्युमेंट जमा करना होगा। वैसे ही एड्रेस प्रूफ बदलने
या जन्म तिथि बदलने के लिए एड्रेस प्रूफ का एक डॉक्युमेंट और जन्म तिथि के लिए
एक सेल्फ अटेस्टेड डॉक्युमेंट देना होगा। ऑनलाइन जन्म तिथि बदलने पर जन्म
तिथि के डॉक्युमेंट की फोटो कॉपी निकाल कर उस पर खुद का
हस्ताक्षर करें। फिर इसे स्कैन कर ऑनलाइन आधार कार्ड के सुधार पोर्टल पर
अपलोड करना होगा।
आधार कार्ड में करेक्शन कराने पर प्रूफ के तौर पर ये डॉक्युमेंट्स दे सकते
हैं
पासपोर्ट, बैंक पासबुक, वोटर आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड,
राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, किसान फोटो कार्ड, बिजली-पानी
बिल आदि।








