सावधान! ज्यादा जम्हाई आने के हैं ये खतरे ~ Shamsher ALI Siddiquee

Shamsher ALI Siddiquee

Search

Type your search keyword, and press enter


ads

सावधान! ज्यादा जम्हाई आने के हैं ये खतरे

    


ज्यादा जम्हाई लेने की आदत पर अक्सर बोला जाता है कि नींद पूरी नहीं हुई है लेकिन लेकिन जम्हाई आने के और भी कई कारण हो सकते हैं। हमारी ब्रेन ऐक्टिविटी से इसका सीधा कनेक्शन होता है। इसके अलावा हार्ट प्रॉब्लम जैसी सीरियस डिजीज से भी जम्हाई का रिलेशन हो सकता है। जानें क्या हो सकते हैं कारण:-

हार्ट प्रॉब्लम 

बहुत ज्यादा जम्हाई आने का संबंध हार्ट प्रॉब्लम से हो सकता है। शरीर में ऑक्सिजन की कमी होने पर ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।


थाइरॉयड

बार-बार जम्हाई आना हाईपोथाइरॉयड डिस्म की निशानी हो सकती है। शरीर में थाइरॉयड हॉर्मोन कम बनने पर ऐसा होता है।


कान का दर्द

प्लेन या लिफ्ट में ऊपर जाने पर हवा का दबाव कम होने से कान बंद होने की समस्या होती है। जम्हाई आने से कान में हवा दबाव सही होता है।


स्ट्रेस

कई रिसर्च दावा करती हैं कि स्ट्रेस बढ़ने पर ब्रेन टेम्प्रेचर बढ़ता है। ऐसे में जम्हाई आती है। इस प्रोसेस के दौरान हमें ऑक्सिजन की पर्याप्त मात्रा मिलती है, जिससे दिमाग ठंडा होता है।


लंग्स की समस्या

 ब्रेन में ऑक्सिजन का फ्लो कम और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा ज्यादा होने पर लंग्स प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में जम्हाई आने पर ब्रेन में ऑक्सिजन का फ्लो बढ़ता है और लंग्स से खराब हवा निकालने में मदद मिलती है।

दवाइयों के साइड इफेक्ट्स से

कई बार कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स की वजह से बहुत ज्यादा जम्हाई आती है।


एनर्जी की कमी

एनर्जी की कमी होने पर थकान होती है। इस स्थिति में बॉडी में एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए ज्यादा ऑक्सिजन की जरूरत पड़ती है, इसलिए जम्हाई आती है।


नींद की समस्या 

नींद पूरी न होने या स्लीप एप्निया नामक डिसऑर्डर होने पर ज्यादा जम्हाई आने की समस्या होती है।


नर्वस सिस्टम 

नर्वस सिस्टम के फंक्शन में गड़बड़ी होने पर बार-बार जम्हाई आने की समस्या हो सकती है। इसे नकारा नहीं जा सकता है।


अन्‍य संभावित कारण 

उपरोक्त कारणो के अलावा, कुछ अन्‍य कम आम कारण भी बहुत ज्‍यादा जम्हाई का कारण बन सकते हैं। इसमें मिरगी, ब्रेन ट्यूमर या स्ट्रोक, मल्टीप्ल स्क्लेरोसिस और लीवर फेलियर शामिल हैं। बहुत अधिक जम्‍हाई महसूस होने पर इसके कारणों पर ध्‍यान दें और अपने डॉक्‍टर से संपर्क करें।