सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सांप को देखकर लोग बुरी तरह से डर जाते हैं। सांप अगर किसी को काट ले, तो जीवन पर खतरा बन आता है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ ही सांप है, जो बेहद खतरनाक है। एक आंकड़े के मुताबिक 90 फीसदी सांप खतरनाक नहीं होते, पर जो सांप बेहद विषैले होते हैं, उनका एक डंक ही किसी की जान लेते के लिए काफी है। शमशेर.इन अपनी इस कड़ी में दुनिया के 10 सबसे विषैले सांपों के बारे में बता रहे हैं।
1: फिएर्स स्नेक या इनलैंड ताइपन: फिएर्स स्नेक या इनलैंड ताइपन को दुनिया का सबसे खतरनाक सांप आंका गया है। फिएर्स स्नेक या इनलैंड ताइपन एक बार में 110 एमजी जहर उगलता है, जो 100 लोगों की जान लेने के लिए काफी है। फिएर्स स्नेक या इनलैंड ताइपन के काटने से अबतक सबसे लंबी उम्र 45 मिनट की रही है।
2: ईस्टर्न ब्रॉइन स्नेक: ईस्टर्न ब्रॉइन स्नेक का जहर बेहद खतरनाक होता है। ईस्टर्न ब्रॉइन स्नेक अधिकतर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। ईस्टर्न ब्रॉइन स्नेक अपने शिकार का तेजी से पीछा करते हैं और उन्हें मार देते हैं। ये सांप सिर्फ हिलने डुलने पर ही हरकत करते हैं। अगर आप इनके सामने पड़ जाएं तो सांस रोककर खड़े हो जाएं। इनके काटने से व्यक्ति कुछ ही मिनटों का मेहमान रह जाता है।
3: नीला करैत (ब्लू करैत): ब्लू करैत दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। दक्षिणी पूर्वी एशिया खासकर इंडोनेशिया में पाए जाने वाले ब्लू करैत के काटने से शरीर के अंग तुरंत काले पड़ जाते हैं। ब्लू करैत का जगह कोबरा की तुलना में 16 गुना ज्यादा खतरनाक होता है।
4: ताइपन: ताइपन ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। ताइपन से एक बार में निकला जगह 12,000 सुवरों की जान लेने के लिए काफी है। ताइपन के काटने के बाद एक के भी बचने की अबतक खबर नहीं है। ताइपन के काटने से महज कुछ ही देर में किसी की भी मौत हो जाती है।
5: ब्लैक मांबा: ब्लैक मांबा अप्रीकी महाद्वीप में पाया जाता है। बेहद गुस्सैल ब्लैक मांबा की पहचान उसके आक्रामक तेवरों के लिए होती है। ब्लैक मांबा सबसे तेजी से चल सकने में सक्षम सांपों में से एक है। जो एक घंटे में 20 किमी की दूरी तय कर सकता है। ब्लैक मांबा एक साथ 12 बार डसने में सक्षम है, जो 12-25 लोगों की जान भी ले सकता है। .25एमजी जहर किसी भी जान ले सकता है, जबकि ब्लैक मांबा एक बार में 400 एमजी जहर उगल सकता है।
6: टाइगर स्नेक: ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला टाइगर स्नेक बेहद जहरीला सांप है। टाइगर स्नेक के काटने से महज 30 मिनट में मौत हो सकती है। ये सांप पैरों पर या गरदन पर काटता है। जिसके काटते ही मौत तय होती है। टाइगर स्नेक किसी हमले की स्थिति में उड़कर भी बचाव कर सकता है।
7: फिलीपिनी कोबरा: कोबरा की जगह फिलीपिनी कोबरा को इस लिस्ट में शामिल करने की वजह इसका बेहद जहरीला होना है। ये 3 मीटर तक लंबे होते हैं। फिलीपिनी कोबरा के काटने से परालिसिस हो जाता है और 30 मिनट के अंदर मौत हो जाती है।
8: काला नाग(वाइपर): काले नाग वैसे तो पूरी दुनिया में पाए जाते हैं, पर मध्य-पूर्व एशिया और मध्य एशिया में खासतौर पर। काले नाग के काटने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और दिल की धड़कने रुक जाती हैं।
9: डेथ एड्डर: ये सांप ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाया जाता है। डेथ एड्डर दूसरे सांपो को घात लगाकर मारता है, फिर खा जाता है। डेथ एड्डर दिखने में नागों की तरह ही दिखते हैं। डेथ एड्डर एक बार किसी को डंसते हैं तो 0.4एमजी जहर तक छोड़ते हैं। जिसकी वजह से डेथ एड्डर दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माने जाते हैं। डेथ एड्डर के काटने के बाद अधिकतम 6 घंटे ही कोई जी सकता है। डेथ एड्डर के काटने से महज कुढ सेकंडों के अंदर ही जहर पूरे शरीर में फैल जाता है।
10: नाग: नाग को बेहद विषधर माना जाता है। नाग बेहद विषैले होते हैं। हालांकि इनकी पहचान आसानी से नहीं की जा सकती। नाग के बच्चे बड़े सांपो की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं। इस सांप के काटते ही सांस भारी होने लगती है, शरीर भारी लगने लगता है। नाग के काटने से शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं।