पेट की चर्बी घटाने का आसान ऊपाय ~ Shamsher ALI Siddiquee

Shamsher ALI Siddiquee

Search

Type your search keyword, and press enter


ads

पेट की चर्बी घटाने का आसान ऊपाय

    



Shamsher ALI Siddiquee


पेट की चर्बी घटाने के लिए अब घंटों कसरत करने और भोजन छोड़ने की जरूरत नहीं है, यह तरकीब कारगर है।
इन दिनों नए किस्म का चलन है। इसके तहत रस्सी के एक टुकड़े की मदद से मांसपेशियों से फैट्स कम किया जाता है।

फीजियोथेरेपिस्ट का दावा है कि पेट के मध्य भाग में रस्सी बांधकर अपनी सामान्य दिनचर्या का पालन करते हुए तोंद कम की जा सकती है।

‌फीजियोथेरेपिस्ट के अनुसार, इस विधि से रुटीन के साथ-साथ कसरत भी होती रहती है और पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने के कारण एब्स से फैट्स हटता है। पेट पर रस्सी बांधने से मांसपेशियां 50 प्रतिशत तक सिकुड़ती हैं जैसा किसी भी कसरत के दौरान होता है। 


फीजियोथेरेपिस्ट का मानना है कि यह अपनेआप में किसी कसरत से कम नहीं है। इसे करने के लिए इलास्टिक रस्सी ले लें और इसे पेट के मध्य भाग में बांध लें। इतना जिससे आपको असुविधा न लगे।

इससे मांसपेशियों पर दबाव बनता है। दिन में जितने देर इस तरह से रह सकते हैं रहने की कोशिश करें और चलने, बैठने और काम करने के दौरान भी इसे बांधे रहें।

इससे बैठने और खड़े होने का पोश्चर ठीक रहता है और पेट की कसरत स्वाभाविक तौर पर होती है।