गर्मी में खाना चाहिए ये 7 चीजें, इनसे मिलती है जबरदस्त ठंडक ~ Shamsher ALI Siddiquee

Shamsher ALI Siddiquee

Search

Type your search keyword, and press enter


ads

गर्मी में खाना चाहिए ये 7 चीजें, इनसे मिलती है जबरदस्त ठंडक

गर्मी के मौसम में खाने-पीने का ध्यान न रखने वाले लोग जल्दी बीमार होते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान को अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ स्पेशल चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। ये चीजे ऐसी हैं, जो इस मौसम में शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के साथ ही हेल्दी बनाए रखती हैं। चलिए आज जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में जो गर्मी में आपके दिमाग को कूल और शरीर को एनर्जी से भरपूर रखेंगी.....
 

1. नींबू
नींबू को पाचक, दर्दनाशक, खून को शुद्ध करने वाला माना जाता है। यह गर्मी के मौसम में शरीर की स्फूर्ति बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से स्नायुतंत्र व दिल स्वस्थ रहता है। नींबू में सिट्रिक अम्ल, प्राकृतिक शर्करा, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और विटामिन सी होते हैं। इसलिए गर्मियों में रोजाना नींबू का सेवन करना चाहिए। रोजाना एक गिलास नींबू पानी पीने से कब्ज दूर रहती है। स्किन प्रॉब्लम्स नहीं होती हैं। साथ ही, मौसमी बीमारियां भी दूर रहती हैं।

2. तरबूज
तरबूज गर्मी के मौसमी फलों में सबसे फायदेमंद है। तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है, लाइकोपिन हमारी त्वचा को जवान बनाए रखता है। तरबूज दिल की बीमारियों को होने से रोकता है। यह प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत बनाता है। तरबूज मोटापे को कम करता है। जो लोग काम के तनाव में अधिक रहते हैं उनके लिए तरबूज बहुत फायदेमंद होता है, तरबूज खाने से दिमाग शांत और खुश रहता है। जिन लोगो को गुस्सा अधिक आता है तरबूज खाने से उनको अपना गुस्सा शांत करने में बहुत मदद मिलती है।

3.आम
गर्मियों में आम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह स्किन को स्वस्थ बनाता है। इसके नियमित सेवन से एसिडिटी खत्म होती है। इसका रस बनाकर पीने से डाइजेशन सुधरता है। ताजा अध्ययन से पता चला है कि आम में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले तत्व अधिक हैं, जबकि नुकसान पहुंचाने मुश्किल से एक-दो। आम में पाया जाना वाला एक खास तत्व ब्लड शुगर लेवल को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसमें पाए जाने वाले फिनोलिक्स (कार्बोलिक एसिड) कई तरह से शरीर के सेल्स की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त रखते हैं। फिनोलिक एसिड में छोटे और बड़े, दोनों तरह के पॉलीफिनोल होते हैं। लघु पॉलीफिनोल खून में घुल जाते हैं, जबकि बड़े आकार वाले पॉलीफिनोल आंतों में जाकर केमिकल प्रक्रिया से शरीर को फायदा पहुंचाने वाले एंजाइम पैदा करते है।

4.आंवला
आंवला विटामिन-सी का अच्छा स्रोत होता है। एक आंवले में 3 संतरे के बराबर विटामिन सी की मात्रा होती है। आंवला खाने से लिवर को शक्ति मिलती है, जिससे हमारे शरीर से जहरीले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। यह 1-2 आंवले की मात्रा में सेवन करने से गर्मी में होने वाली आंखों की प्रॉब्लम्स, स्किन प्रॉब्लम्स, कब्ज, सिरदर्द और शरीर में गर्मी व जलन कम करता है। रोज सुबह खाली पेट आंवले की जूस का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है।

5.खरबूजा​
गर्मी के इस मौसम में अपने शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए खरबूजे का सेवन एक बेहतर विकल्प है। यह फल न केवल आपकी प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर में पानी की उचित मात्रा को भी हमेशा बनाए रखता है। पोषण की दृष्टि से खरबूजे में खनिज लवण और विटामिन भले ही कम मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन इस फल में 95 प्रतिशत से अधिक भाग पानी होता है। खरबूजा खाने से गर्मी में हमारी प्यास बुझती है और शरीर में पानी की कमी उत्पन्न नहीं हो पाती। खरबूजे से तरह-तरह के स्क्वैश, शरबत, जूस, जेली व जैम तैयार किए जाते हैं। सलाद, आइस्क्रीम और मिल्क शेक में भी इसे मिलाकर खाया जाता है। इसके बीज में प्रोटीन और तेल काफी मात्रा में होता है।

6.पानी
गर्मियों में पानी ज्यादा पिएं। पानी शरीर को ठंडा बनाए रखने में मददगार होता है। पानी पीने से शरीर की गर्मी बाहर निकल जाती है। पानी शरीर को हाइड्रेट भी करता है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। चाहे आप शारीरिक गतिविधियां करें या न करें। हां, लेकिन हर जगह का पानी पीने से बचें।

 7. आइस्क्रीम
एक रिसर्च के मुताबिक कुछ डेयरी प्रोडक्ट जैसे कि चीज और आइस्क्रीम भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। आइस्क्रीम में विटामिन डी, ए, बी12 और के मिलता है। जिसकी वजह से आइस्क्रीम हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही स्कीन को मुलायम बनाता है। नसों व ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी ये लाभदायक है। माना जाता है कि आधा कप आइस्क्रीम रोजाना खाने से शरीर को 10 प्रतिशत प्रोटीन की मात्रा मिलती है। दांत निकलने के बाद भी आइस्क्रीम खाना अच्छा मानते हैं। इससे इनेमल वाली जगह की सिकाई हो जाती है और खून बहना रूक जाता है।